{"_id":"5b6b5a6c4f1c1b8f3e8b5c78","slug":"153376214812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध होगी आयुष्यमान भारत योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध होगी आयुष्यमान भारत योजना शुरू
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
एम्स संस्थान जल्द ही आयुष्मान भारत कार्डधारकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करेगा। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ सदस्यों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना की लांचिंग के लिए 15 अगस्त की तिथि तय की है ।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल के अनुसार इस योजना के तहत ायुष्मान भारत कार्डधारकों के परिवार को सालभर में पांच लाख तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इस बाबत एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत और आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इंदु भूषण ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। तीन साल के लिए वैध इस समझौता पत्र में मरीज के ऑपरेशन के बाद 15 दिनों तक रहने, खाने, दवाई, विभिन्न परीक्षणों और इनप्लांट का खर्च शामिल होगा। इसके लिए एम्स ऋषिकेश के गेट नंबर-तीन पर विशेष काउंटर स्थापित किया जाएगा।
एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने बताया कि हम गरीबों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लिहाजा पैसे के अभाव में किसी को उपचार से वंचित नहीं रखा जाएगा। प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत एम्स ऋषिकेश में पूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
24 घंटे रहेगी रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू
एम्स ऋषिकेश में 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अंतर्गत रोगी किसी भी समय संस्थान में पहुंचकर अगले दिन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे मरीज अगले दिन सीधे ओपीडी में चिकित्सक से परीक्षण करा सकेंगे।