फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेकर चलाएगें संगठन

कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेकर चलाएगें संगठन

Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेकर चलाएगें संगठन
कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का स्वागत समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। कांग्रेस परवादून के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संकल्प लिया है। गौरव चौधरी बुधवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का फूल मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मतभेद दूर कर एकजुटता लाना प्राथमिकता है। इसके लिए परवादून की सभी विधानसभा सीटों पर नए सिरे से कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। इसके लिए नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के महत्वपूर्ण है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि परवादून की कमान युवा के हाथों में आने से कार्यकर्ताओं में जोश है। स्वागत समारोह में ईश्वरचंद पाल, अब्दुल रज्जाक, हाजी अमीर हसन, रणजीत सिंह, जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, मधु थापा, महेश रावत, मोहित शर्मा, राजबीर सिंह खत्री, गौरव मल्होत्रा, बाला देवी, प्रीतपाल सिंह, नितिन गोला, कमल अरोड़ा, मधु आर्य, राजेश शिंगारी, अजय सैनी, पन्नालाल गोयल आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं को जिम्मेदारी मिलना उत्साहजनक
डोईवाला। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस में युवाओं को अधिक जिम्मेदारी मिलना बेहद उत्साहजनक है। कांग्रेस संगठन में जिलास्तर पर हुई नियुक्तियों में यदि किसी को आपत्ति है तो उसे पार्टी फोरम में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है। जनता आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी। इसके अलावा उन्होंने समर्थकों से संगठन के लिए काम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed