फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीजी कॉलेज में एनसीसी की शारीरिक परीक्षा सोमवार को

पीजी कॉलेज में एनसीसी की शारीरिक परीक्षा सोमवार को

Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में एनसीसी की शारीरिक परीक्षा सोमवार को
पीजी कॉलेज में एनसीसी की शारीरिक परीक्षा 13 को
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में एनसीसी भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। शारीरिक परीक्षा में दो किलोमीटर दौड़, 10 चिनअप, 15 पुसअप, 20 सिटअप और 20 मिनट में पूछे जाने वाले 20 प्रश्नों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष 82 सीटों के लिए 225 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 59 सीटें छात्रों के लिए और 23 छात्राओं के लिए सुरक्षित हैं। अब तक 150 छात्रों और 75 छात्राओं ने आवेदन किया है। कॉलेज में रोवर्स व रेंजर्स की 24-24 सीटें निर्धारित हैं। इसमें अभी तक 15 रेंजर्स और 10 रोवर्स की ओर से आवेदन किया गया है। अभी भी 10 रेंजर्स और 15 रोवर्स की सीटें खाली हैं। जो छात्र एनसीसी में स्थान नहीं पा सकेंगे उन्हें कॉलेज प्राचार्य की अनुमति लेकर रोवर्स व रेंजर्स मेें भर्ती का अवसर दिया जाएगा। नियमानुसार एनसीसी, एनएसएस व रोवर्स, रेंजर्स तीनों के बराबर नंबर कंपटीशन में दिए जाते हैं। कैप्टन ने बताया कि जिस विद्यार्थी के पास तीनों विंग का सर्टिफिकेट होता है, उसका वरियता के साथ चयन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed