{"_id":"5b6b53c84f1c1ba61f8b7a94","slug":"15337604486-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्ता ढहने से स्कूल भवन को बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्ता ढहने से स्कूल भवन को बना खतरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हुई बारिश से प्राथमिक विद्यालय की दीवारों में आई दरारें
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश में कालसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ददोली के नीचे सुरक्षा के लिए बनाया गया पुश्ता धराशाई हो गया। जिससे स्कूल भवन को खतरा खड़ा हो गया है। स्कूल की दीवारों पर लंबी-लंबी दरारें आई गई है। डर के कारण शिक्षकों ने छात्रों को कमरों में बैठाना बंद कर दिया है। वर्तमान में बरामदे में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
प्राथमिक विद्यालय में 37 छात्र अध्ययनरत हैं। पूर्व प्रधान सरदार सिंह तोमर, संतराम, विष्णु, जवाहर सिंह आदि का कहना है कि गनीमत है कि हादसा रात के समय हुआ। वर्तमान में जर्जरहाल भवन में कक्षाओं का संचालन खतरे से खाली नहीं है। इसी तरह यदि आगे भी तेज बारिश हुई तो स्कूल भवन कभी भी पूर्ण रूप से धराशाई हो सकता है। उन्होंने एहतियात के तौर पर कक्षाओं का संचालन अन्यत्र करने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि डर के कारण कई अभिभावकों ने अपने छात्रों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। विभागीय की लापरवाही कभी भी छात्रों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अभिभावकों ने स्कूल के नए भवन निर्माण की मांग की है।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी कालसी आरएस राणा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति से दैवीय आपदा के तहत लिखित प्रस्ताव आता है तो शासन स्तर पर भेजा जाएगा। एहतियात के तौर पर शिक्षकों को कक्षाओं के अन्यत्र संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खतरे की जद में मकान
साहिया। कालसी तहसील के बराड़ गांव में मकान के नीचे बने बीम के क्षतिग्रस्त होने से बद्री पुत्र जिंगरिया के मकान को खतरा खड़ा हो गया है। उन्हें तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।