{"_id":"5b6b53c54f1c1b096a8b5f33","slug":"1533760446315-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक रिजल्ट घोषित न होने पर आंदोलन करेगा एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक रिजल्ट घोषित न होने पर आंदोलन करेगा एनएसयूआई
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के तहत संचालित बीए, बीकॉम और बीएससी कक्षाओं का रिजल्ट घोषित करने की मांग पर बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से जुड़े छात्रों ने वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन 15 अगस्त तक रिजल्ट घोषित नहीं करता तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि अब तक बीए, बीकॉम और बीएससी कक्षाओं के छठे, चौथे और दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं हो सका है। जिस कारण छात्र दुविधा में है। कई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन रिजल्ट घोषित न होने के कारण छात्र अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें छठे सेमेस्टर के छात्रों को हो रही है। जिन्हें अब स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए मार्कशीट की जरूरत है। उन्हें साल बर्बाद होने का डर सता रहा है। ज्ञापन देने वालों में आकाश, फरमान अहमद, रविंद्र सिंह, आरजू, मोहित, गौरव आदि शामिल रहे।