{"_id":"5b6b25e04f1c1b9b3e8b5da0","slug":"15337486965-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों के आय के स्रोत बढ़ाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों के आय के स्रोत बढ़ाने के दिए निर्देश
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर निकायों को आय के स्रोत बढ़ाने और विकास के नए प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को दिए। बिना अनुमति के नगर पालिका थराली के अधिशासी अधिकारी के जिले से बाहर रहने पर डीएम ने उन्हें नोटिस जारी कर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिला सभागार में आयोजित बैठक में केंद्र पोषित शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि विज्ञापन होर्डिंग, पार्किंग शुल्क और अन्य स्रोतों के माध्यम से अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने, नगर पालिका क्षेत्रों में स्वीकृत आवासों के सभी लाभार्थियों से 15 सितंबर तक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नियत समय के बाद भी यदि कोई लाभार्थी आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करता तो आवास आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने पालिका क्षेत्रों में पॉलिथीन के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पंत, रघुवीर राय, बीना नेगी, एनआर तिवारी, गुरुदीप आर्य, सुरेंद्र पंवार, अंकित राणा आदि मौजूद थे।