फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भ्याड़ी गांव के 48 आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेंगे नए आशियानें

भ्याड़ी गांव के 48 आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेंगे नए आशियानें

Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भ्याड़ी गांव के 48 आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेंगे नए आशियानें

विज्ञापन
गोपेश्वर। आपदा प्रभावित भ्याड़ी गांव के 48 परिवारों का जल्द पुनर्वास किया जाएगा। सरकार ने भ्याड़ी गांव के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन को दो करोड़ चार लाख रुपये दिए हैं। ग्रामीण स्वयं ही पुनर्वासित स्थल का चयन करेंगे।

चमोली जिले में भ्याड़ी गांव के अलावा अभी भी 71 गांव पुनर्वास की सूची में दर्ज हैं। जिला प्रशासन की ओर से 16 गांव अत्यधिक संवेदनशील, 14 अति संवेदनशील और 41 संवेदनशील गांव चिह्नित किए गए हैं। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील ग्राम पंचायत सरपाणी, चमेली, सेमला, टोलियाणा, नैथोली, नारंगी गणांई, उर्गम तल्ला, टंगणी तल्ली, पंया चौरमी, सलूड़-डुंग्रा का थेकुंडी, बरोसी व डुंग्री तोक, बंगथल (पोखरी), डिम्मर (रयाल गांव), गैरोली तल्ला और नौणा गांव के आपदा प्रभावित पुनर्वास के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को नारायणबगड़ के आपदा प्रभावित भ्याड़ी गांव के 48 परिवारों के पुनर्वास के लिए दो करोड़ चार लाख रुपये मुहैया कराए हैं। प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को मकान बनाने के लिए चार लाख पच्चीस हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जल्द ही धनराशि नारायणबगड़ तहसील को उपलब्ध करा दी जाएगी। सूचीबद्ध प्रभावितों को धनराशि का वितरण किया जाएगा। अन्य चयनित गांवों के पुनर्वास के लिए भी शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed