फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांव के पीछे चट्टान से हो रहे भूस्खलन से 15 परिवारों ने छोड़े घर

गांव के पीछे चट्टान से हो रहे भूस्खलन से 15 परिवारों ने छोड़े घर

Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गांव के पीछे चट्टान से हो रहे भूस्खलन से 15 परिवारों ने छोड़े घर
भूस्खलन होने से 15 परिवारों ने छोड़े घर
विज्ञापन

12 परिवार दहशत के साए में गांव में ही कर रहे निवास
प्रशासन ने भी ग्रामीणों को गांव छोड़ने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
घाट (चमोली)।
विकासखंड की ग्राम पंचायत फाली के कुंतुरी गांव के पीछे बिनसर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण गांव के 15 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। ये प्रभावित अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। 12 परिवार अभी भी गांव में रहने को मजबूर हैं। इन परिवारों का कहना है कि प्रशासन की ओर से गांव खाली करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वे अपने मवेशियों को कहां छोड़कर जाएं। तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावितों के लिए डिग्री कॉलेज और आईटीआई घाट में रहने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को भी बिनसर पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर और मलबा गिरता रहा, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।
मंगलवार को सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के दौरान कुंतुरी गांव के ठीक पीछे बिनसर पहाड़ी से भूस्खलन शरू हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि मलबा और बोल्डर जंगल में ही अटक गए, लेकिन गांव में अभी भी दहशत का माहौल है। प्रभावित राजेंद्र सिंह, दिलवर सिंह, धरम सिंह, कुंवर सिंह, विक्रम सिंह और भरत सिंह का कहना है कि गांव के 15 परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है, जबकि 12 परिवार गांव में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

चमोली तहसील प्रशासन की ओर से 27 प्रभावितों को तिरपाल और टार्च बांटे गए हैं, साथ ही ग्रामीणों से अपने मकान छोड़ने को कहा गया है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि कुंतुरी गांव के ठीक ऊपर चट्टान से भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से गांव खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed