{"_id":"5b6b24f14f1c1b6e118b8065","slug":"153374845819-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में छात्र-छात्राओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में छात्र-छात्राओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली। स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीटों में कटौती से नाराज एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और जल्द सीटें नहीं बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए सीटों में कटौती कर दी गई है, जिससे कई छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार आयोग बनाकर पलायन रोकने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं पहाड़ के महाविद्यालयों में सीटों में कटौती से पलायन को बढ़ावा दे रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रीतम रावत, निकेश नेगी, सुभाष रावत, दिनेश रावत, राहुल रावत, गौरव रावत, जयदीप बिष्ट, दीपक रावत, रोहित बिष्ट, रोहित बर्तवाल, अंशुल, हिमांशु आदि शामिल थे। दूसरी ओर थराली में शिक्षकों की तैनाती और सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर 24वें दिन बुधवार को भी क्रमिक धरना जारी रहा। बुधवार को धरने पर बैठने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान, राहुल टम्टा, प्रमोद कुमार, विजय जोशी, नवीन चंदोला, अरविंद कनवासी आदि शामिल थे।