{"_id":"5b6b24ef4f1c1ba61f8b79ba","slug":"15337484554-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, विधायक के इस्तीफे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, विधायक के इस्तीफे की मांग की
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सरकार पर पिंडर घाटी की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। कहा गया कि क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, पैदल मार्ग की मरम्मत सरकार अभी तक नहीं करा पाई है। पूरी पिंडर घाटी आपदा से प्रभावित है, लेकिन यहां से निर्वाचित विधायक अभी तक शपथ नहीं ले पा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस्तीफा देने की मांग की।
बुधवार को ब्लाक सभागार में पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। कांग्रेसियों ने कहा कि 15 जुलाई की आपदा से ब्लाक के कुलिंग, झलिया के कई मकान दरक गए। राजजात मोटर मार्ग लोहाजंग-वांण 15 जुलाई से बंद है। वहीं वांण, दीदना और पिनाउं गांव का अभी भी संपर्क कटा है। यहां खाद्यान्न का संकट बन गया है। इसके बाद भी विधायक मुन्नी देवी शाह पद की शपथ नहीं ले रही हैं और क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस्तीफे की मांग की। इसके बाद मांग का ज्ञापन सीएम को भेजा गया। बैठक में पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट, गोविंद पांगती, यादव चंद्र मिश्रा, खिलाप सिंह, बच्ची राम, लीलाधर जोशी, उमा देवी, इंद्र सिंह बिष्ट, हेमा देवी, बख्तावर सिंह, कंचन बिष्ट, प्रकाश उनियाल, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, चंद्र सिंह, खड़क सिंह आदि मौजूद थे।