{"_id":"5b6b24104f1c1b75568b60a5","slug":"15337482321-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2018-20 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में 10668 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
गढ़वाल विवि ने 1 जुलाई को सत्र 2018-20 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र आयोजित की थी। 19 केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1068 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जबकि परीक्षा के लिए 12 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। छात्र लंबे समय से बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग रहे थे। हालांकि प्रवेश परीक्षा परिणाम पूर्व में ही बन कर तैयार हो चुका था, लेकिन स्नातक अंतिम सेमेस्टर के सभी परिणाम घोषित न होने के कारण बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं हो पा रहा था। बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. पीके जोशी ने बताया कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। छात्र परिणाम विवि की वेबसाइट से देख सकते हैं।