फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वतन की खातिर शहीद हो चुके हैं गुमानीवाला के तीन जांबाज

वतन की खातिर शहीद हो चुके हैं गुमानीवाला के तीन जांबाज

Wed, 08 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
वतन की खातिर शहीद हो चुके हैं गुमानीवाला के तीन जांबाज
वतन की खातिर शहीद हो चुके हैं गुमानीवाला के तीन जांबाज
विज्ञापन

तीर्थक्षेत्र के पांच लाल देश रक्षा में कर चुके हैं प्राण न्यौछावर
राव राशिद।
ऋषिकेश। वतन की निगहबानी में सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए गुमानीवाला के एक और लाल हमीर सिंह पोखरियाल शहीद हो गए। उनके बलिदान के बाद अब शहादत की फेहरिस्त क्षेत्र में लंबी हो चली है। गुमानीवाला के तीन बेटे वतन की हिफाजत के लिए शहादत दे चुके हैं। वहीं तीर्थक्षेत्र के पांच लाल अब तक देश रक्षा में प्राण न्यौछावर कर चुके हैं।
वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भोगपुर, रानीपोखरी, ऋषिकेश और गुमानीवाला के तीन सपूत शहीद हुए थे। इसके बाद इसी साल जून में गुमानीवाला क्षेत्र के दो सपूत जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए। वहीं महज पौने दो माह बाद गुमानीवाला क्षेत्र अंतर्गत कुंजापुरी कॉलोनी स्थित निवासी हमीर सिंह पोखरियाल (27) के शहीद होने की सूचना से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। हमीर सिंह की शहादत से परिवार में मातम तो है, लेकिन भारत मां की रक्षा के लिए बलिदान पर गर्व भी है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क की नापाक हरकत से लोगों में रोष
गुमानीवाला क्षेत्र के लोगों में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकत से जबरदस्त गुस्सा है। वहीं सरहद पर लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद केंद्र सरकार के रुख को लेकर भी नाराजगी है। दो दशक में पांच लाल को खोने वाले तीर्थनगरी के लोगों की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर कब तक हमारे जांबाज पाक के नापाक हरकतों के शिकार होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब हुई सपूतों की शहादत
कारगिल युद्ध के दौरान वर्ष 1999 में भोगपुर, रानीपोखरी निवासी कैलास भट्ट (23) शहीद हुए। उनके बाद ऋषिकेश स्थित तिलक रोड निवासी राइफलमैन मनीषा थापा (24) देश की रक्षा करते हुए कुर्बान हो गए। गुमानीवाला निवासी कैप्टन अमित सेमवाल (24) ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए। बीते जून में गुमानीवाला क्षेत्र के ही गुलरानी फार्म निवासी विकास गुरुंग (21) जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेेते हुए शहीद हुए। मंगलवार को गुमानीवाला क्षेत्र की नेदा देवी कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय हमीर सिंह पोखरियाल ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहादत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed