{"_id":"5b69f56e4f1c1b9c3e8b59c4","slug":"15336707594-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को गौहरीमाफी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिन घरों में पानी भरा है, उन परिवारों को चिह्नित कर शीघ्र मुआवजा देने को कहा है। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भोजन, दवाइयां व विद्युत आपूर्ति समेत विभिन्न आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया कि कि जिस स्थान से गांव में पानी घुसा है, उसके मुहाने पर पहले से चार जेसीबी तैनात है, जरुरत पड़ने पर उक्त स्थान पर और जेसीबी मशीनें लगाकर पानी को नदी की मुख्य धारा की ओर मोड़ने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जब तक जलधारा में पानी का बहाव तेज है, एसडीआरएफ की टीम क्षेत्र में पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। इस अवसर पर देहरादून के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हर गिरि, सिंचाई विभाग के ईई सुधीर ममगाईं, सुदेश कंडवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, डीएन बडोनी, मान सिंह कलूड़ा, रमेश कंडारी, सुरेंद्र नेगी, रोहित नौटियाल, कृपाल सिंह बिष्ट, गणेश रावत, राजेश जुगलान, राम बहादुर क्षेत्री, शूरवीर सिंह रावत, आदि मौजूद रहे।