{"_id":"5b69f4a04f1c1b49778b6a48","slug":"15336705528-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषद ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
ऋषिकेश। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने चेताया कि जब तक शासन स्तर पर कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। शाखा अध्यक्ष भुवनचंद फुलारा के नेतृत्व में मंगलवार को कर्मचारियों ने ऋषिकेश डिपो कार्यालय में एकत्रित होकर विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान, संविदा चालक- परिचालकों का न्यूनतम वेतनमान 18000 रुपये देने, रोडवेज का बस बेड़ा बढ़ाने और सातवें वेतनमान के एरियर व लंबित भुगतान आदि की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया गया है। जब तक शासन स्तर पर कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, सुभाष कुमार, जगदीश कुमार, महेंद्र सिंह, दौलत सिंह, दीपक शर्मा, आकाश गुप्ता, विजेंद्र सिंह, भुवन सेमवाल आदि मौजूद रहे।