{"_id":"5b69d3854f1c1b8d6e8b4980","slug":"15336620786-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा एक घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा एक घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाइवे
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सकनीधार, बछेलीखाल व पंतगाव के समीप जगह-जगह मलबा आने से लगभग सवा एक घंटे हाईवे अवरुद्ध रहा। इस दौरान लगे जाम में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से रेफर हुई एक महिला भी फंसी रही। उक्त महिला को रक्तचाप और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
भारी बारिश के कारण मंगलवार को लगभग सवा एक बजे देवप्रयाग से सकनीधार के बीच विभिन्न स्थानों में हाइवे अवरुद्ध हो गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से रेफर हुई एक महिला भी एक घंटे तक फंसी रही। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने लगभग 2.40 बजे मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।