{"_id":"5b68b7564f1c1bcb2e8b4dae","slug":"1533589326824-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 सड़कों पर अब भी ठप आवाजाही, जनजीवन थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 सड़कों पर अब भी ठप आवाजाही, जनजीवन थमा
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया/त्यूनी
भारी बारिश के बीच जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में ठप हुआ जनजीवन सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सका। सोमवार दोपहर तक क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी रहा। अब भी क्षेत्र की 24 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इस कारण 80 से अधिक गांव का संपर्क अन्य जगहों से कटा हुआ है। फसलों से लदे कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं लोगों को पीठ पर लाद कर गांव तक पहुंचानी पड़ रही हैं। मरीजों को भी अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भी 19 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। सड़क के बंद होने के कारण क्षेत्र में दूध, ब्रेड आदि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं देर से पहुंची। फसलें भी सही समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पाईं। सुबह 10 बजे मार्ग पर आवाजाही बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि बीते रविवार को तीन बजे जजरेट के पास सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। लगातार पहाड़ी से बोल्डर और मलबा नीचे लुढ़क रहा था। सुबह 10 बजे के बाद भी पहाड़ी से पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला जारी रहा। लोगों को जान जोखिम में डाल सड़क पार करनी पड़ी।
वहीं अन्य सड़कों पर भी मलबा आने से 80 गांव का संपर्क अन्य जगहों से कटा हुआ है। काश्तकारों की टमाटर, आलू, बीन, हरी मिर्च आदि फसलें सही समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
-----
इन सड़कों पर ठप है आवाजाही
भारी बारिश होने के बाद जगह-जगह मलबा आने से लोनिवि साहिया के अंतर्गत हईया-अलसी, हईया-ककाड़ी, बिजऊ बैंड-भुग्तार, इनारीखड्ड-दातनू-बडनू, बडनू-जोशीगांव, पानुवा-मसराड, गोथान-मसराड़, हमरऊ-बसाया, गड़ेथा, मुंशीघाटी-देऊ, रूपऊ-किशोऊ, सुरेऊ-ऊभरेऊ, खमरोली-दिलऊ, फेड़ूलानी-दुनवा-आरा-अस्टी, लालपुल-बिरमऊ, उपरोली-क्यावा कांडी, गडोल-सकरोल-सैसा-पणायसा, साहिया-समाल्टा लोनिवि चकराता के अंतर्गत मानथात-चकराता, डेरनाड़ संपर्क मार्ग, लोनिवि कालसी (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत बायला-बुरायला, अटाल-सैंज संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है।
------
संबंधित अधिशासी अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को यदि मौसम साफ रहा तो ज्यादातर सभी संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
- आरके गोयल मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग