{"_id":"5b68b7534f1c1be2588b56b0","slug":"153358932411-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सोमवार को बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बारिश प्रभावित इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
विधायक ने रसूलपुर, फतेहपुर हरबर्टपुर, जमनीपुर तप्पड़, बैरागीवाला, बरोटीवाला क्षेत्र का दौरा किया। रविवार रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश से इन इलाकों में खासा नुकसान हुआ था। कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया था। मामले की शिकायत लोगों ने फोन पर विधायक से की थी। इस पर विधायक ने तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ इन इलाकों का दौरा किया। विधायक ने बताया कि कई इलाकों में घर सड़क के लेवल से नीचे बने हुए हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का लेवल मैनजमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इन इलाकों में घरों का लेवल ड्रेनेज सिस्टम के लेवल से ऊंचा हुआ तो नाली बना जल निकासी के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, रोशन नेगी, ग्राम प्रधान दीपिका, वीरेंद्र बॉबी आदि मौजूद रहे।