फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रकाशोत्सव में गुरू वाणी सुन संगत हुई निहाल

प्रकाशोत्सव में गुरू वाणी सुन संगत हुई निहाल

Tue, 07 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव में गुरू वाणी सुन संगत हुई निहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सिखों के आठवें गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश पर्व अजीतनगर स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शबद-कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना की।
सुखमनी सोसाइटी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कीओर से आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी सोहन सिंह ने गुरु हरकिशन साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु हरकिशन का जन्म सावन कृष्ण पक्ष नवमी को कीरतपुर साहिब में हुआ था। उनके पिता गुरु हरि राय और माता किशन कौर थीं। गुरु हरकिशन को 1661 में गुरुगद्दी सौंपी गई थी, तब उनकी आयु मात्र पांच वर्ष थी। इसीलिए उन्हें बाल गुरु भी कहा गया है। आठवें गुरु ने तीन वर्ष तक सिखों का नेतृत्व किया और 1664 ई. में सिर्फ आठ वर्ष की उम्र में चेचक के कारण ज्योति-जोत समा गए। गुरु का यह छोटा-सा जीवन अनेक प्रसंगों से भरा पड़ा है, जो बालगुरु के विराट व्यक्तित्व की अद्भुत झांकी दिखा जाता है। हरकिरत सिंह, ज्ञानी कुलवंत सिंह ने गुरु वाणी सुना संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरजीत सिंह, सचिव हरपाल सिंह, प्रताप सिंह काला, प्रीतपाल सिंह छिब्बर, नरेंद्र सिंह सुखमनी सोसाइटी की मनजीत कौर, धनविंदर कौर, रंजीत कौर, जगजीत कौर, नरेंद्र कौर, हरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed