{"_id":"5b68b2b74f1c1b75568b5b1e","slug":"15335881431-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहरीमाफी में बाढ़ के पानी में प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौहरीमाफी में बाढ़ के पानी में प्रभावित
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। गौहरीमाफी में सौंग नदी की बाढ़ की जद में आए 17 प्रभावित परिवारों के 98 लोगों को प्रशासन ने सोमवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खाद्य विभाग के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में तीन स्थानों पर भोजन की व्यवस्था कराई।
नायब तहसीलदार ऋषिकेश केडी जोशी ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी घुसने से प्रभावित हुए 17 परिवारों के कुल 98 में से कुछ लोगों को उनके स्थानीय सगे संबंधियों के घर, तो कुछ को आनंदमयी स्कूल के भवन में ठहराया गया है। साहबनगर के एक परिवार के दो लोगों को घर खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन्न कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए प्रतीतनगर के छोर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अलावा गांव के मध्य में ग्राम प्रधान के आवास और कैंसर अस्पताल में भोजन बनाने की सुविधा जुटाई गई है। ग्रामीणों के लिए तीनों स्थानों पर दोनों वक्त का भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके लिए राफ्ट के जरिए एलपीजी सिलेंडर भेजा गया। साथ ही गांव में गल्ला विक्रेता की दुकान से ही अनाज जुटाया गया। इस दौरान व्यवस्था बनाने में मौके पर विभाग से पूर्ति निरिक्षक सुनील देवली और विजय डोभाल भी मौजूद रहे।
देर शाम पहुंची डॉक्टरों की टीम
पांच दिनों से गांव में फंसे ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण को सोमवार देर शाम चिकित्सकों की एक टीम आवश्यक दवाईयों के साथ राफ्ट के जरिए गांव में पहुंची। उपजिलाधिकारी ऋषिकेश हरिगिरि ने बताया कि रायवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सकलानी के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम को गांव में भेजा दिया गया है।