{"_id":"5b68b2b44f1c1bed5e8b78a8","slug":"153358814117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्मिक प्रदेश की पवित्रता बनाए रखनी होगी : चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्मिक प्रदेश की पवित्रता बनाए रखनी होगी : चिदानंद
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली सोमवार को सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति व बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और कमिश्नर शैलेश बगोली से बेहतर बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेलों का प्रदेश है, जहां वर्षभर विभिन्न अवसरों पर मेले और गंगा स्नान की तिथियों पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। आध्यात्मिक प्रदेश में बाहर से आने वाले साधकों और सैलानियों को स्वच्छ जल, स्वच्छ शौचालय, साफ-सुथरी सड़कें, स्वच्छ गंगा तट और प्रदूषण मुुक्त वातावरण उपलब्ध कराना राज्यवासियों का कर्तव्य है। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि लोग यहां पर आस्था और विश्वास के साथ आते हैं। लिहाजा उत्तराखंड धाम की पवित्रता बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक गंगा में गिरने वालों को टेप किए जाने पर जोर दिए। इस पर गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने अपने स्तर से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।