फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर समिति गठित करेगी कमेटी

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर समिति गठित करेगी कमेटी

Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर समिति गठित करेगी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। नगर कांग्रेस कमेटी, ढालवाला मुनिकीरेती ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए बूथ स्तर पर समितियों के गठन का निर्णय लिया है।
सोमवार को पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रमेश उनियाल के ढालवाला स्थित आवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक वार्ड में 20 कार्यकर्ताओं की समिति बनाई जाएगी, जिससे चुनाव में जीत दर्ज कराई जा सके।

इस मौके पर हिमांशु बिजल्वाण के लगातार दूसरी बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। बैठक के बाद कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, दिनेश भट्ट, दिनेश व्यास, मुनिकीरेती निकाय के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, भगवती प्रसाद उनियाल, वीरेंद्र उनियाल, रामसिंह सजवाण, प्रदीप राणा, जगदीश बिजल्वाण, मनमोहन असवाल, विनोद बिजल्वाण, लक्ष्मण राजभर, राधेश्याम, लोकपाल कैंतुरा, मनन द्विवेदी, विनोद सकलानी, छांगुर प्रसाद, ऋतिक कुमार, पद्मा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, पारो भंडारी, सुशील पयाल, लक्ष्मी नेगी, विजेंद्र पयाल, अभिषेक भट्ट, चिंतामणि सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed