{"_id":"5b68b1c14f1c1bed5e8b78a5","slug":"153358789814-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटे में फंसी दिल्ली के पर्यटकों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपटे में फंसी दिल्ली के पर्यटकों की कार
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
भोगपुर-थानो रोड स्थित एक रपटे पर बीती रात अचानक पानी आने से पर्यटकों की कार फंस गई। कार तक पानी पहुंचते ही पर्यटकों की सांसें अटक गईं और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद कार सवार किसी तरह बहाव के बीच से बाहर निकले पहुंचे। बाद में पानी का बहाव कम होने पर पुलिस ने पर्यटकों की कार क्रेन से बाहर निकाली।
रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक बीते रविवार की रात अमित अग्रवाल, सचिन वर्मा, संदीप कुमार और अमन सभी निवासी सहादरा, दिल्ली कार से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इसी बीच भोगपुर-थानो मार्ग पर पुल के समीप एक रपटे में पहाड़ से भारी मात्रा में पानी आ गया। पानी आते ही उनकी कार रपटे में फंस गई। पानी भीतर घुसने से सवार पर्यटकों की घबरा गए। उन्होंने किसी तरह से कार का दरवाजा खोला और बामुश्किल किनारे पहुंचे। इसके बाद थाने पहुंचकर जानकारी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि सोमवार सुबह क्रेन के जरये पर्यटकों की कार को बाहर निकलवा दिया गया, सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।