फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नदियों के जलस्तर बढ़ने से टूटे तटबंध, ग्रामीण दहशत

नदियों के जलस्तर बढ़ने से टूटे तटबंध, ग्रामीण दहशत

Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नदियों के जलस्तर बढ़ने से टूटे तटबंध, ग्रामीण दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। लगातार बारिश से क्षेत्र की सुसवा, सौंग और जाखन नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को सिमलास ग्रांट और झड़ौंद में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके लेकर क्षेत्र के गांवों के लोगों में दहशत का महौल है। वहीं तहसीलदार डोईवाला मनवर सिंह कंडारी ने कई क्षेत्रों का मौका मुआयना कर राहत कार्य के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान गीता देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपान वोहरा ने बताया कि क्षेत्र की सुसवा, सौंग व जाखन नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुसवा नदी का जलस्तर बढ़ने से तट बंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिमलास ग्रांट और झड़ौंद गांव की ओर पानी का रुख होने की आंशका है। इस बाबत तहसील में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई है। वहीं सूचना पर तहसीलदार मनवर सिंह कंडारी ने क्षेत्र का मुआयना कर क्षेत्रीय लेखपाल को रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। सौंग नदी किनारे बसे परिवारों को एहतियात के तौर पर हटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा भोगपुर में बिदालना नदी भी पूरे उफान पर है। बताया गया कि नदी में एक कार बह गई थी। वहीं लगातार बारिश से सोमवार को भी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें जलमग्न रहीं। बारिश की वजह से बाजारों में भी रौनक बेहद कम रही है। भानियावाला कान्हरवाला में बरसाती नाले का पानी सड़क पर भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed