फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधान सभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए

विधान सभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए

Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिलापूर्ति अधिकारी व एसडीएम से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भोजन व अन्य राहत सामग्री जल्द मुहैया कराने को कहा है।

बता दें, बीते बुधवार से लगातार बारिश के कारण गौहरीमाफी क्षेत्र के साहबनगर, ठाकुरपुर, गढ़ी, रायवाला, खदरी, हरिपुरकलां आदि इलाकों में बाढ़ का प्रकोप है। बाढ़ के पानी से गिरे होने के कारण इन गांवों के लोग घरों में कैद हो गए हैं और अब जरूरी चीजों के लिए जूझना पड़ रहा है। सोमवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए और राहत कार्य के लिए चार जेसीबी लगाने को कहा। इसके अलावा जिलापूर्ति अधिकारी व उपजिलाधिकारी से भोजन व अन्य राहत सामग्री मुहैया कराने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील के साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। बैठक में उप जिलाधिकारी हर गिरि, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ममगाईं, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता उत्तम दास, राजस्व विभाग से पदम दत्त नौटियाल, सुदेश कंडवाल, देवेंद्र नेगी, भगवान सिंह, जगमोहन कंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed