फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदारों की निगरानी को रेपिड रिस्पांस यूनिट तैनात

गुलदारों की निगरानी को रेपिड रिस्पांस यूनिट तैनात

Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
गुलदारों की निगरानी को रेपिड रिस्पांस यूनिट तैनात
गुब्यूरो/अमर उजाला , रायवाला।
विज्ञापन

मोतीचूर रेंज में वन्यजीव मानव संघर्ष की अब तक हो चुकी 22 घटनाओं के बाद राजाजी प्रशासन ने रेपिड रिस्पांस यूनिट तैनात कर दी है। डांडा चौकी में तैनात यूनिट संवेदनशील नेशनल हाईवे और अन्य क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर कैमरा ट्रैप की जांच कर गुलदारों की हर गतिविधि पर नजरें रखे हुए है। यूनिट का स्टेशन हाईवे किनारे डांडा चौकी को बनाया गया है। यूनिट की जिम्मेदारी रेंज के डिप्टी रेंजर महेंद्र गिरि गोस्वामी को सौंपी गई है।
निदेशक राजाजी सनातन सोनकर ने बताया कि डांडा चौकी में गुलदारों की वारदात के चलते निगरानी रखने के लिए रेपिड रिसपांस यूनिट को तैनात किया गया, जोकि गुलदारों की ही गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। बीते चार वर्षों में राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे ग्रामीण आबादी क्षेत्र और हाईवे पर वारदातों को अंजाम देने वाले आदमखोर गुलदारों को लेकर राजाजी प्रशासन मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने कैमरों की संख्या बढ़ाई
राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से रेंज में कैमरा ट्रैप की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि पुराने और नए कैमरे मिलाकर अब कुल 68 कैमरे की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पार्क के अंदर हर गुलदार की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम ने किया दौरा
रायवाला क्षेत्र में गुलदारों द्वारा वन्यजीव मानव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंतित राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने वन्यजीव संस्थान से मदद मांगी है। जिसके तहत वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों ने रायवाला क्षेत्र के वन क्षेत्र का दौरा किया और कैमरा ट्रैपों की गहनता से जांच की। निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि संस्थान की ओर से आयी टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. रमेश ने बताया कि वन्यजीवों के आचार व्यवहार में आये बदलाव पर गहन अध्ययन किये जाने की आवश्यकता है। घटनाओं पर चिंता जताते हुए डॉ. रमेश ने और अधिक कैमरा ट्रैप लगाने और लोगों को जागरूक कर सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके अलावा बताया कि संस्थान की ओर से एक विशेषज्ञों की टीम जल्द मोतीचूर रेंज में भेजी जायेगी जो वन्यजीवों के व्यवहार में आये बदलाव का गहन अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed