{"_id":"5b636ea64f1c1bb15c8b5f99","slug":"1533243040637-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब ने 37 छात्र-छात्राओं को दी पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब ने 37 छात्र-छात्राओं को दी पोशाक
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से बृहस्पतिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 37 गरीब पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस दी गई। देहरादून रोड स्थित विद्यालय नंबर-एक में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने छात्र-छात्राओं को पोशाक वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोशाक जीवन में अनुशासन बढ़ाती है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी मन लगाने के लिए प्रेरित किया। को-ऑर्डिनेटर संजय गौड़ ने आधार कार्ड की उपयोगिता की जानकारी दी। लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन अतुल जैन ने निर्धन छात्रों की पढ़ाई में हर संभव सहायता की बात कही। इस अवसर पर क्लब के सचिव हिमांशु अरोड़ा, कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विनीत गुलाटी, अमन आनंद, पुनीत गर्ग, प्रशांत जगदंबग्नी, अभिनव गोयल, डॉ. गगन शर्मा, अंकुर अग्रवाल, पंकज चंदानी, लवीश अग्रवाल, धीरज मखीजा सुशील छाबड़ा आदि मौजूद रहे।