{"_id":"5b636e914f1c1ba33e8b4ce5","slug":"1533243018731-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 घंटे बाद खुला लक्ष्मणझूला बैराज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 घंटे बाद खुला लक्ष्मणझूला बैराज मार्ग
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
नीलकंठ धाम को जाने वाला लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग बृहस्पतिवार को 31 घंटे बाद पुलिस और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद खुल गया। सड़क से मलबा हटने के बाद पुलिस ने आवागमन को सुचारु कर दिया गया है। हालांकि, वाहन सवारों को मार्ग से गुजरते वक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की रात अचानक लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर 13 मंजिल मंदिर के समीप मलबा आने से आवागमन ठप हो गया था, जिसके बाद से ही पीडब्ल्यूडी दुगड्डा डिवीजन के अधिकारी और पुलिस मौके पर जेसीबी से मलबे को हटाने में लगी थी।
बृहस्पतिवार रात आठ बजे लोनिवि कर्मचारियों ने पुलिस के साथ कड़ी मशक्कत कर मार्ग से मलबे को हटा दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि मलबा हटने के बाद मार्ग पर आवाजाही को शुरू कर दिया गया है। बरसात को देखते हुए वाहन सवारों को नीलकंठ और लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग से गुजरते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने नजर बनाए हुए है। लोनिवि के अधिकारियों से भी मलबा आने के दौरान तत्काल जेसीबी घटनास्थल पर भेजने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पुलिस कांवड़ यात्रा में लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग का इस्तेमाल स्वर्गाश्रम में यातायात व्यवस्था को चुस्त रखने के लिए कर रही है। मार्ग पर मलबा आने की बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए स्वर्गाश्रम रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया था।
बदरीनाथ राजमार्ग पर मलबा आने से फजीहत
ऋषिकेश। शिवपुरी और व्यासी में बदरीनाथ राजमार्ग पर बीते बुधवार रात अचानक पहाड़ से भूस्खलन हुआ और मिट्टी व बोल्डर राजमार्ग पर आ गए। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने मार्ग के अवरुद्ध होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बाबत ऑल वेदर रोड के निर्माण से जुड़ी एजेंसी को अवगत कराया गया। पहले से ही क्षेत्र में तैनात एजेंसी की जेसीबी से हाईवे से मलबा हटाकर आवागमन शुरू किया गया। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि शिवपुरी और व्यासी में आवागमन बाधित हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक राजमार्ग से मलबे को हटा लिया गया था।