फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग और तलवाड़ी के छात्रों ने मोगों के निराकरण को लेकर दिया धरना

राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग और तलवाड़ी के छात्रों ने मोगों के निराकरण को लेकर दिया धरना

Thu, 02 Aug 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग और तलवाड़ी के छात्रों ने मोगों के निराकरण को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में शिक्षकों की तैनाती और स्नातक स्तर पर सभी संकायों में सीट बढ़ाने की मांग के लिए छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मांगों के समर्थन में उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।

मांग के समर्थन में छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने 10 से 11 बजे तक सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में में सीट कम होने से छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रीतम रावत, दीपक रावत, निकेश नेगी, अनिल कुमार, दिनेश रावत, अमित कुमार आदि मौजूद थे। दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की तैनाती, अर्थशास्त्र विषय शुरू करने और स्नातक स्तर पर सभी संकायों की सीटें बढ़ाने को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 18वेंदिन भी जारी रहा। छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने भी उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में छात्रों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो 15 अगस्त से तहसील कार्यालय थराली में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में राहुल टम्टा, अमित कुमार, नवीन चंदोला, सुनील टम्टा, अजय नेगी, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, विक्रम कनवासी, भरत, सुनील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed