{"_id":"5b5e2a664f1c1b49748b7a38","slug":"15328978884-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क धंसने से टोंस नदी में पलटा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क धंसने से टोंस नदी में पलटा डंपर
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
शिमला-त्यूनी मोटर मार्ग पर रविवार को सड़क धंसने से डंपर टोंस नदी में जा गिरा। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को एक डंपर निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर का मलबा डालने के लिए त्यूनी के समीप टोंस नदी किनारे बने डंपिंग जोन पर आया हुआ था। इस दौरान बारिश और उफनाई नदी के कारण नदी किनारे की जमीन कमजोर हो गई। जैसे ही डंपर मलबे को डंपिंग जोन में डालने लगा तो जमीन दरक गई और डंपर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। डंपर को नदी में गिरते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को दी। जिसके बाद जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला गया।