{"_id":"5b5e2a604f1c1b19208b77d9","slug":"15328978831339-23-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 बंद सड़कों में से 23 पर बहाल हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 बंद सड़कों में से 23 पर बहाल हुआ यातायात
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
भारी बारिश के बीच जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में ठप हुआ जनजीवन रविवार को मौसम साफ होने के बाद पटरी पर लौटने लगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने क्षेत्र में बंद हुई 39 सड़कों में से 23 पर यातायात बहाल करा दिया। वाहनों की आवाजाही बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। 16 संपर्क मार्ग अब भी बंद पड़े हुए हैं। जिस कारण करीब 60 गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से कटा हुआ है।
जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भी रविवार की सुबह 10 बजे पूर्ण रूप से वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई, स्वाडा बैंड के पास सड़क दरकने से बड़े वाहनों के लिए बंद हुए यातायात को भी मिट्टी से पाटकर बहाल कर दिया गया। हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी के पास मलबे के ढेर लगे हुए हैं। जिस कारण सेब और सब्जियों से लदे वाहनों को क्वानू-साहिया होकर सफर करना पड़ रहा है। इस सड़क से 40 गांव की आबादी जुड़ी हुई है।
उधर, इस संबंध में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता आरसी अग्रवाल ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
ये अब भी बंद
लोनिवि साहिया अंतर्गत हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी, समरजैंस, साहिया-बैराटखाई, डाडुवा-कितरोली, बानसू-जखनोग, गास्की, लखवाड़ संपर्क मार्ग, भुपेऊ, दोधा समेत 16 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अब भी पूरी तरह से ठप पड़ी है।