{"_id":"5b539ab74f1c1b572f8b5d51","slug":"15322057471-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने ली पर्यावरण को बचाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने ली पर्यावरण को बचाने की शपथ
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
हरेला पर्व के तहत एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल भाऊवाला के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने भाऊवाला, मांडूवाला और बहुगुणा मार्ग में रैली निकाल लोगों को हरियाली का महत्व समझाया। लोगों को हाथों से बनाए गए रंग-बिरंगे बैग में पौधों को रखकर बांटा गया। धरती को हरा-भरा बनाने और पेड़ों को कटान से रोकने की शपथ ली गई। छात्रों ने स्कूल परिसर में छायादार, शोभादार और फलदार पौधे भी रोपे।
प्राचार्य मंजुलिका माथुर ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पौधरोपण है। इस मौके पर उप प्राचार्य अनीश माथुर, निरंजन आचार्य, मोहित गौर, सुरभी माथुर, प्रोमिला डोभल, रेनू नेगी, रोहन बिष्ट, अभिषेक डबराल, आशुतोष सेमवाल, नमन नौटियाल, दीपक नेगी, सक्षम भंडारी, अतुल बेलवाल, आयुषी नौटियाल, साक्षी भंडारी आदि मौजूद रहे।
वहीं पर्व के तहत भाजपा के हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। मंडल मंत्री संदीप शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को सिर्फ पेड़-पौधे लगा कर ही रोका जा सकता है। जिला मंत्री जीवन चंद्र भट्ट ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार है। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर सभासद सुनीता पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जनार्दन जोशी, बबलू, सुनीता, सविता, रजनी आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री रचिता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाइन जीवनगढ़ में पौधरोपण किया। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने छात्रों को पौधरोपण का महत्व समझाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप मोगा, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष आशा चौहान, मधु ठाकुर, अनीता अग्रवाल, कमलेश, कांति, सुनीता, प्रमिला, सुमित्रा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
देवभूमि कबड्डी एकेडमी के सदस्यों ने विकासनगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। सदस्यों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर सचिव भरत सिंह तोमर, कोच कुंवर सिंह राय, जवाहर सिंह, ऋषभ चौहान, अमन चौहान, दिनेश राणा, कुलदीप नेगी, अजय बिष्ट, अनिल चौहान, कमलदीप चौहान, रोहित नेगी, सतीश तोमर, दिग्विजय, अमित, अजय आदि मौजूद रहे।