{"_id":"5b539ab14f1c1bc57a8b5beb","slug":"153220574220-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर बाबूगढ़ में चल रही शिव पुराण कथा के छठे दिन प्रवचन करते हुए बाल व्यास प्रमोद चमोली ने भगवान शिव के रुद्राभिषेक से मिलने वाले लाभों का वर्णन किया। कहा रुद्र और शिव परस्पर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही रुद्र कहा गया है। सावन में शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल देते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन-वाहन के लिए भगवान शिव का दही से, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से और धन वृद्धि के लिए शहद और घी से रुद्राभिषेक करना चाहिए। तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर गोवर्धन प्रसाद डोभाल, जगदीश भंडारी, रामचंद्र पैन्यूली, सुमन मोहन ममगाई, ललित पांडेय, आनंद सिंह, रोशनी रतूड़ी, देवेश्वरी बिडालिया, सरला रावत, लता नौटियाल आदि मौजूद रहे।