फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कालसी प्रखंड के पजिटिलानी गांव में आठ दिन से पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को पानी पीने के लिए तरसना पड़ रहा है। शनिवार को पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्दी ही पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि पजिटिलानी गांव में 80 परिवार निवास करते है। गांव में एक इंटर कॉलेज, दो प्राइवेट और एक सरकारी प्राइमरी स्कूल है, लेकिन आठ दिन से गांव में पानी का संकट बना हुआ है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लाइन पर पानी नहीं चढ़ पा रहा है। लोगों को दो किमी दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक विभाग पेयजल आपूर्ति को बहाल नहीं करा सका है। लोगों का पूरा दिन पानी ढोने में निकल रहा है। कहा यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होती तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में गीताराम शर्मा, जीतराम शर्मा, टीकम सिंह चौहान, राजेश तोमर, कुंदन सिंह तोमर, खजान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोट
क्षेत्र में जाडी-खमरोली पेयजल योजना से ही पानी की सप्लाई की जाती है। पूरी योजना 47 किमी लंबी है। ऐसे में लाइन किस जगह पर टूटी हुई है। इसे ढूंढने में समय लग रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस रावत, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed