{"_id":"5b5399c94f1c1b46748b654f","slug":"153220550913-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर जताई नाराजगी
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
पेराई सत्र समाप्ति के कई माह बाद भी बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से क्षुब्ध गन्ना किसानों ने शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से वार्ता कर जल्द भुगतान करने की मांग की है। कहा कि बकाया मूल्य नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक दिक्कतें उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में चीनी और अन्य उत्पादों की भी बिक्री चीनी मिल कर रहा है। बावजूद इसके किसानों को भुगतान नहीं दिया जा रहा है।
गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा ने कहा कि धान की रोपाई, बच्चों का विद्यालय में प्रवेश और त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान की जेब खाली होने से परेशानियां बढ़ रही हैं। किसान सभा के सह-सचिव याकूब अली ने बताया कि मिल प्रबंधन की ओर से बकाया भुगतान के लिए सहीं जवाब नहीं दिया गया है। कहा कि यदि चार-पांच दिनों में भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो किसान सभा आंदोलन करेगी। इस मौके पर अनूप पाल, फूल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूरण सिंह, जगजीत सिंह, किशन सिंह, करनैल सिंह, सुभाष कुमार, तरसेम सिंह, मदनजीत सिंह, प्रताप सिंह, चतर सिंह, कांति प्रसाद, जरनैल सिंह, वीर सिंह पंवार, अमर सिंह, हरविंदर सिंह, ओमप्रकाश कांबोज, सुरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद थे।