{"_id":"5b5399c44f1c1b4b748b6534","slug":"153220550411-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चाधिकारियों पर बरसे केंद्रीय पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चाधिकारियों पर बरसे केंद्रीय पदाधिकारी
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
उत्तराचंल बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी डोईवाला की ओर से बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर किए जा रहे धरने प्रदर्शन के पहले चरण का शनिवार को अंतिम दिन रहा। दूसरे चरण का आंदोलन 23 जुलाई से देहरादून से शुरू होगा। डोईवाला डिवीजन कार्यालय परिसर में बिजली कर्मचारी संघ के धरना-प्रदर्शन में शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों ने जिम्मेदार उच्चाधिकारियों को आड़े हाथों लिया। धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
केंद्रीय अध्यक्ष एमएन नौटियाल ने कहा कि खंड के अधिशासी अभियंता की कार्यशैली से बिजली कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। जानबूझकर संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि कर्मचारी हित के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। केंद्रीय महामंत्री प्रदीप कंसल ने कहा कि 23 जुलाई से 28 जुलाई तक दूसरे चरण में अधीक्षण अभियंता मंडल कार्यालय देहरादून में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरनास्थल पर अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय कुमार, जेएस राणा, वीर सिंह, केसी नैथानी, अजीत रावत वीरेंद्र लाल, राजेश डोबरियाल, तीरथ सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
कोट्स
राज्य में तबादला एक्ट लागू होने के बाद नियमानुसार स्थानांतरण किए गए हैं। डोईवाला डिवीजन के कुछ कर्मचारियों पर अनियमितताओं की जांच भी हो रही है। विभागीय स्तर पर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। यदि इस मुद्दे पर कोई धरना-प्रदर्शन होता है तो इसे औचित्यहीन कहा जाएगा।
विज्ञापन
- शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता, डोईवाला डिवीजन।