{"_id":"5b536be64f1c1b52748b622f","slug":"153219376111-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से कई आवासीय मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। गडोरा गांव में बदरीनाथ हाईवे के समीप भूस्खलन हो रहा है। 15 जुलाई को गांव के प्रदीप चंद्र पुरोहित का आंगन की दीवार टूट गई थी, जिससे मकान पर दरारें आ गई है। वहीं, निजमूला घाटी के पाणा गांव में 13 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से कृषि भूमि, पैदल रास्ते और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में तहसील टीम भेजकर क्षति के आंकलन की मांग उठाई है।
रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, सुरेंद्र लाल, शंकर सिंह, दिनेश लाल, बंशी लाल, नरेंद्र लाल और पीतांबर राम ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांव के पैदल मार्गों पर निर्मित करीब 10 छोटी-बड़ी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बरमोली व रव्वा गदेरे में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। प्राथमिक विद्यालय पाणा के समीप के बरसाती गदेेरे में भी भू-कटाव शुरू हो गया है।