फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में दो घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री रहे परेशान

लामबगड़ में दो घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री रहे परेशान

Sat, 21 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में दो घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरोजोशीमठ। लामबगड़ में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिससे करीब 150 तीर्थयात्री पांडुकेश्वर से तीन किमी पैदल दूरी तय कर लामबगड़ बाजार और फिर यहां से वाहन से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वहीं हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे करीब 354 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने यातायात सुचारु होने के बाद धाम के लिए रवाना किया, जबकि 1150 तीर्थयात्री धाम के दर्शन कर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे भूस्खलन से आए मलबा से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया था। मेेकाफेरी कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग संस्था की मशीनों से मलबा हटाकर सुबह 11 बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। हाईवे खुलने पर गोविंदघाट थाना पुलिस की ओर से पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोके गए करीब 354 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया, जबकि तीर्थयात्रा कर लौट रहे 1150 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजा।
विज्ञापन

मेकाफेरी कंपनी के इंजीनियर हिमांशु ने बताया कि लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है, लेकिन बारिश होने पर यहां चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। इससे यात्रा बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि बारिश थमने पर लामबगड़ नाले का ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed