{"_id":"5b536a034f1c1b3a748b6037","slug":"15321932797-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा गढ़वाल विवि: एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा गढ़वाल विवि: एनएसयूआई
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल विवि प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विवि को इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च से मान्यता प्राप्त नहीं है, जिससे यहां से उद्यानिकी, कृषि व वानिकी विभाग से पास आउट छात्रों को अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं मिल रहा है। वहीं कुलपति का कहना है कि उक्त संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।
शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी के नेतृत्व में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से वार्ता की। अरुण नेगी ने कहा कि गढ़वाल विवि से वानिकी, उद्यानकी व कृषि विभाग से अध्ययनरत छात्रों को अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं मिल रहा है। बताया कि प्रवेश के लिए अन्य विश्वविद्यालयों में जा रहे छात्रों को से गढ़वाल विवि को इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च से मान्यता प्राप्त नहीं होने की बात कहकर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में यहां से वानिकी, उद्यानिकी व कृषि विषयों से पास आउट छात्रों की डिग्री मान्य नहीं है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वहीं कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। छात्रों का किसी भी प्रकार अहित नहीं होने दिया जाएगा।