{"_id":"5b5369ff4f1c1bee748b5264","slug":"153219327515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसडब्ल्यू से हुई छात्रों की तीखी नोंक-झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसडब्ल्यू से हुई छात्रों की तीखी नोंक-झोंक
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभाविप के बाद अब जय हो छात्र संगठन ने कुलपति कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन 9 सूत्री मांग पत्र पर कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित थे। इस दौरान छात्रों की डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में विवि प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर छात्र शांत हुए।
शनिवार को जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ता आयुष मियां व दिव्यांशु बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता कक्षाओं में कॉलर माइक, चौरास परिसर में एटीएम लगाए जाने सहित कई अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित थे। उन्होंने इस संबंध में कुलपति से भी वार्ता की। हालांकि वार्ता के दौरान कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों की सभी मांगों पर कार्रवाई शुरू किए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र लिखित में आश्वासन पर अड़े रहे। इसके बाद कुलपति प्रो. नौटियाल कुलपति सचिवालय सभागार में एक अन्य मीटिंग में चली गई। लिखित आश्वासन न मिलने पर आक्रोशित छात्र मीटिंग हॉल में आ गए। यहां वार्ता के दौरान छात्रों की डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा से तीखी नोकझोंक हुई। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा आदि ने मिलकर मामला शांत कराया। बाद में प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर छात्र शांत हुए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित प्रदाली, अंकित, शुभम, वैशाली, प्रवीण तिवारी, पवन रावत आदि मौजूद थे।