फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर किया नगर के विभिन्न स्थलों का चिन्हिकरण

पालिका प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर किया नगर के विभिन्न स्थलों का चिन्हिकरण

Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पालिका प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर किया नगर के विभिन्न स्थलों का चिन्हिकरण
देवप्रयाग। देवप्रयाग में नदी के जल स्तर में हो रही संभावित वृद्धि को लेकर पालिका प्रशासन ने नगर के विभिन्न स्थानों का चिह्नीकरण कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही संगम स्थल व नदी किनारे निवास कर रहे लोगों को बारिश के दौरान अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने नगर के विभिन्न स्थानों पर चिह्नीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि अलकनंदा व भागीरथी नदी का संगम स्थल बाढ़ की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। शासन के निर्देश पर क्षेत्र के उन स्थलों की पहचान की गयी जहां नदी का जलस्तर बढ़ने से जानमाल के नुकसान होने की आशंका है। नगर के दोनों झूला पुलों व नदी तट से लगे शांति बाजार, संगम मार्केट, रघुनाथ मंदिर मार्केट सहित बाह बाजार और अलकनंदा व भागीरथी से सटी बस्तियों में चिह्नीकरण किया जा रहा है। लोगों को बारिश के मौसम में अलर्ट रहने को कहा गया है। बताया कि चिह्नीकरण किए जाने वाले स्थलों पर भारी बारिश के समय शासन की ओर से बचाव के विशेष इंतजाम किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed