{"_id":"5b5369f54f1c1b4f748b621c","slug":"153219326512-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए कट ऑफ मेरिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए कट ऑफ मेरिट जारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट के साथ ही काउंसिलिंग तिथि भी जारी कर दी गई है। पहली मेरिट सूची के तहत बायो ग्रुप में 77 फीसदी व मैथ्स ग्रुप के लिए 81.6 फीसदी कट ऑफ मेरिट निर्धारित की गई है। कट ऑफ मेरिट केवल सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए जारी की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए क्वालीफाइंग नंबर तय किए गए हैं।
शनिवार को गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट व काउंसिलिंग तिथि जारी कर दी गई है। प्रवेश कमेटी संयोजक डा. वाईपी रैवानी ने बताया कि मैथ्स और बायो ग्रुप में ओबीसी के लिए 45 फीसदी व एससी/एसटी वर्ग के छात्रों के लिए 40 फीसदी से अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान की पहली मेरिट सूची 610 सीटों के आधार पर जारी की गई है, जिसमें 500 से अधिक छात्र शामिल हैं। बायो व मैथ्स के लिए रसायन विज्ञान की 310-310 सीटें निर्धारित हैं। पहली काउंसिलिंग 24 जुलाई से 26 जुलाई, दूसरी कांउसिलिंग 27 जुलाई से 28 जुलाई व तीसरी काउंसिलिंग 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसिलिंग बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में आयोजित की जाएगी।