{"_id":"5b5369f34f1c1b58488b61d3","slug":"15321932638-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान एवं सांस्कृति प्रदर्शनी में सेंजो स्कूल रहा ओवर ऑल चैंपिंयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान एवं सांस्कृति प्रदर्शनी में सेंजो स्कूल रहा ओवर ऑल चैंपिंयन
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी में सेंजो स्कूल किलकिलेश्वर ओवर ऑल चैंपियन रहा। प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों के 9 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां भी प्रस्तुत की।
शनिवार को सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल में हमारी विरासत थीम पर विज्ञान व सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को देश के सभी राज्यों की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सेंजो स्कूल किलकिलेश्वर प्रथम, क्राइस एकेडमी गोपेश्वर द्वितीय, भगवती मेमोरियल व ज्योति विद्यालय जोशीमठ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में क्राइस एकेडमी गोपेश्वर प्रथम, सेंजो स्कूल किलकिलेश्वर द्वितीय तथा भगवती मेमोरियल व ज्योति विद्यालय जोशीमठ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जबकि हमारी विरासत प्रतियोगिता में देवभूमि पब्लिक स्कूल पहले, सेंजो दूसरे और रैनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर व क्राइस एकेडमी गोपेश्वर तीसरे स्थान पर रहे। पूरे कार्यक्रम की ओवर ऑल चैंपियनशिप सेंजो स्कूल किलकिलेश्वर के नाम रही। विजेता प्रतिभागियों को कोतवाल एनएस बिष्ट ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के आयोजन में ज्योति जुगराण, कुंवर सिंह पुंडीर, विकास घिल्डियाल, कुसुम नेगी व आस्था राणा ने सहयोग किया।