फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिन बाद भी नहीं खुली सड़क

15 दिन बाद भी नहीं खुली सड़क

Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 दिन बाद भी नहीं खुली सड़क
बारिश के दौरान ददोऊ-पंजिया-बनसार मोटर मार्ग पर आया था मलबा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
15 दिन से शंभू की चौकी-ददोऊ-पंजिया-बनसार मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है और विभागीय अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए े8 किमी की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। काश्तकारों की फसलें मंडियों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

15 दिन पूर्व बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया। जिससे ददोऊ, पंजिया, बनसार, अमराह, ठुरोऊ समेत एक दर्जन से अधिक गांव की आबादी का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया। ददोऊ निवासी चतर सिंह चौहान, सूरत सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान आदि का कहना है कि विभागीय उदासीनता के चलते 15 दिन बाद भी सड़क से मलबा नहीं हट सका है। इन दिनों क्षेत्र में धनिया, मूली, अदरक, अरबी की बंपर पैदावार हो रही है, लेकिन रास्ता बंद होने से फसलें मंडी तक नहीं पहुंच रही हैं। कहा यदि विभाग शीघ्र ही रास्ते को नहीं खोलता तो उन्हें विभागीय कार्यालय में तालाबंदी को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में नही है। जल्द ही सड़क पर यातायात बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed