{"_id":"5b524a154f1c1b41748b6093","slug":"153211956911-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने स्कूल परिसर में रोपे पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने स्कूल परिसर में रोपे पौध
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
हरेला पर्व के तहत डाकपत्थर नेहरू बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल के छात्रों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया।
मुकेश शर्मा ने कि पौधे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के बिना मानव विकास की दिशा में उठाए गए सब कदम बेकार हैं। कहा पौधे लगाने से ज्यादा उनका संरक्षण जरूरी है। सभी को एक पौधे को रोप कर उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। छात्रों ने स्कूल परिसर में आंवला, कनेर, नीम, बेहड़, हरड़, अशोक, आम, अमरूद, लीची के पौधे रोपे। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश पुंडीर, प्रबंधक पवन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज नैथानी, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु तोमर, इरशाद अली आदि मौजूद रहे।
वहीं, सहसपुर में विधायक सहदेव पुंडीर ने वन कर्मियों के साथ मिलकर झाझरा रेंज के सुद्धोवाला में पौधरोपण किया। इस मौके पर रेंजर विनोद चौहान, कपिल शाह, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
त्यूनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस मौके डॉ. राजेश कुमार, मंजू गौतम, बलबीर चौहान, संदीप तोमर, सुनील कुमार, हुकम सिंह, जयलाल शर्मा, रितू रावत, अमित, विशाल, मनोज कुमार, मोनिका, आदि मौजूद रहे।
उधर, मोल्टा रेज में वन विभाग ने ग्रामीणों की सहभागिता से गांव की बंजर भूमि पर रीठा, आंवला, कचनार, भीमल, खड़ीक आदि प्रजाति के पौधे रौपे। इस मौके पर वन दरोगा सुधीर भट्ट, प्रताप रावत, अर्जुन सिंह रावत, बालम सिंह, सुभद्रा देवी आदि मौजूद रहे।