फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रकों के थमे पहिए, केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

ट्रकों के थमे पहिए, केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों के थमे पहिए, केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
- विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/सेलाकुई।
पूरे देश में टोल बैरियर हटाने के साथ ही रोड सेफ्टी बिल में संशोधन समेत विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर पछवादून के समस्त ट्रांसपोर्ट कारोबारी शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सेलाकुई स्थित मुख्य बाजार में सेलाकुई-पछवादून ट्रक ओनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि देशभर के ट्रक ऑपरेटर्स तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से ट्रांसपोर्टर देश में टोल बैरियर समाप्त करने, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में टीडीएस समाप्त करने, बसों और पर्यटक वाहनों के नेशनल परमिट जारी करने, डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी यानी डीपीपी को समाप्त करने, रोड सेफ्टी बिल में संशोधन, तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता के साथ ही जीएसटी में छूट और डीजल की कीमतें कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों को अनसुना कर रही है। जिसके चलते ट्रांसपोर्टरों को हड़ताल की राह चुननी पड़ी। यदि सरकार जल्द ही मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लेती तो उन्हें आंदोलन को उग्र करना पड़ेगा। हड़ताल के चलते सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनियों से माल का ढुलान नहीं हो सका। यहां पर 300 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियां है। सभी ट्रक चालकों ने वाहनों को एक जगह पर खड़ा कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। माल ढुलान न होने से करोड़ों के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन, उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, सचिव नवीन जसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील रोहिला, पं. राजेंद्र सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, नवतेश सिंह, सुरेश कुमार, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बाड़वाला में मांगों के समर्थन में न्यू जनजाति मोटर ऑनर्स ट्रक एसोसिएशन ने भी खाली ट्रकों को रोक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, चतर सिंह, सुमेर सिंह, रविंद्र सिंह, सतपाल राठौर, कृष्ण राणा, सुभाष चंद्र शर्मा, अमित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed