{"_id":"5b524a0d4f1c1b4d748b61c6","slug":"15321195618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, अमित महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषभ बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, अमित महामंत्री
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
व्यापार मंडल हरबर्टपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऋषभ अग्रवाल और महामंत्री पद पर अमित कपिल ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विजयी प्रतिभागियों ने अपने समर्थकों साथ आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिला जश्न मनाया।
व्यापार मंडल हरबर्टपुर के चुनाव में यह पहला मौका है जब अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर पदाधिकारियों के चयन के लिए वोटिंग का सहारा लिया गया हो। अब तक यहां निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाने की परंपरा रही है। व्यापार मंडल में रजिस्ट्रर 495 व्यापारियों में से कुल 487 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक सनातन धर्म मंदिर में वोट डाले गए। इसके बाद वोटों की गिनती की गई। जिसके बाद शाम चार बजे रिजल्ट घोषित कर दिया।
अध्यक्ष पद पर ऋषभ अग्रवाल ने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी सचिन रोहिला को 21 मतों से मात दी। ऋषभ को 179 और सचिन रोहिला को 158 मत पड़े। तीसरे स्थान पर रहे अरुण अग्रवाल को 148 मत मिले। महामंत्री पद पर अमित कपिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील गोगिया को 25 वोट के अंतर से मात दी। अमित को 254 और सुनील को 229 मत पड़े।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में काम करने की बात कही। कहा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।
इस मौके पर संजय त्यागी, आशीष जैन, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर बंसल, दिनेश कनौजिया ने अहम भूमिका निभाई।