{"_id":"5b52457a4f1c1bbd298b52be","slug":"15321183907-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतम सिंह ने एम्स में बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतम सिंह ने एम्स में बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
-----------
यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही सरकार
- कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एम्स में बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना
- तकनीकी तौर पर खराब बसों को पहाड़ी रूटों से हटाए
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह टिहरी बस हादसे के घायलों को देखने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। दोपहर बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इमरजेंसी में भर्ती सभी घायलों से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया और एम्स चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों के हालत को जाना। प्रीतम सिंह ने घटना को दुुखद बताया है। कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस के बाबत जो जानकारी मिल रही है, वह बेहद गंभीर है। उनका कहना है कि परिवहन निगम की उक्त बस बस सात लाख किलोमीटर से अधिक संचालित हो चुकी थी, जिसके टायरों पर रबड़ चढ़ाकर काम चलाया जा रहा था।
उनका कहना है कि सरकार उम्र पूरी कर चुकी और तकनीकी तौर पर खराब हो चुकी बसों को पहाड़ी रूटों पर दौड़ाकर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार को इस तरह की बसों को चिह्नित कर शीघ्र सड़कों पर से हटा देना चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की जनहानि को रोका जा सके। उनका आरोप है कि जिस स्थान पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वहां पर मार्ग दुरुस्त नहीं था। लिहाजा सरकार को पहाड़ी रूटों और वहां संचालित होने वाले वाहनों की फिटनेस की ओर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, मदन मोहन शर्मा, रमेश उनियाल, देवप्रयाग जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, लाल चंद शर्मा, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र राणा, दिनेश भट्ट, संजय किशोर, गौरव चौधरी, मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, मोहित नेगी, अमरजीत धीमान, अभिषेक पारस, मनीष शर्मा, भरत शर्मा, जगजीत सिंह, राजेंद्र तिवारी, पुरंजय राजभर, गिरीश पुनेडा, प्रखर आदित्य शर्मा आदि मौजूद थे।