{"_id":"5b5245664f1c1b3e748b639a","slug":"15321183706-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों और ट्रकों के चक्के रूकने से लोगों की रही आफत ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों और ट्रकों के चक्के रूकने से लोगों की रही आफत ,
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक एसोसिएशन ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला
- चक्काजाम से 49 बसें सड़कों पर नहीं उतरी
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। कामर्शियल वाहनों के राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के चलते डोईवाला नगर में भी लोगों को आवाजाही में परेशानियों से दोचार होना पड़ा है। विक्रम, सिटी बसें और ट्रक सड़क से गायब नजर आए। वहीं, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन डोईवाला ने केंद्रीय परिवहन मंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश की जताया। डोईवाला और नगर क्षेत्र में चक्का जाम होने से लोगों को सरकारी बसों और निजी वाहनों पर ही निर्भर होना पड़ा। डोईवाला से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले लोग खासे परेशान रहे। डोईवाला से प्रतिदिन आवाजाही करने वाली 49 सिटी बसें सड़कों पर नहीं चली, जिसके कारण कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में असुविधा का सामना करना पड़ा।
एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने ऋषिकेश रोड़ से नगर चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। आयोजित सभा में गौरव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से परेशानियां बढ़ रही है। कहा कि चक्का जाम से सरकार को समस्याओं के निदान के लिए चेताया गया है। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हाजी अमीर हसन, रघुराज, अजय रावत, अनूप तोपवाल, राजेंद्र अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, अंकुर अग्रवाल, रितेश गुप्ता, जसबीर सिंह, बल्देव सिंह रिंकू, नूर आलम, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।