{"_id":"5b52455d4f1c1b6e118b4c9c","slug":"15321183619-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस ने मुखबिर की सूचना चंद्रभागा पुल से पकड़ा
- आरोपी से नकदी और मोबाइल आदि किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लाला लाजपत राय मार्ग पर थोक विक्रेता की दुकान में चोरी के मामले में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजू से नकदी और दुकान से चोरी किए गए दस्तावेज आदि बरामद किए हैं। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीती 23 जून की रात को व्यापारी मनोज सचदेवा पुत्र श्रीचंद सचदेवा की लाजपत राय मार्ग स्थित दुकान में अज्ञात ने सेंध लगाकर 45 हजार की नकदी, चांदी के सिक्के आदि पर हाथ साफ कर दिया था।
बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विनोद अग्रवाल निवासी केशव बस्ती, डोईवाला और रवि प्रकाश उर्फ जितेंद्र निवासी ढालवाला, मुनिकीरेती को बीती 14 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी राजू रावत पुत्र भूपेंद्र रावत निवासी केशव बस्ती, डोईवाला को चंद्रभागा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी अशोक त्यागी ने बताया कि आरोपी राजू के कब्जे से 8270 रुपये, बैंक की चेकबुक और मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी से मिली चेकबुक और मोबाइल दुकान से ही चोरी किया गया था।