{"_id":"5b5214bb4f1c1b07788b508e","slug":"153210591112-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी आली में प्रवक्ता की तैनाती छात्रों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी आली में प्रवक्ता की तैनाती छात्रों पर पड़ रही भारी
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी। जीआईसी आली में उच्चीकरण के दो वर्ष बाद भी प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में इंटर की कक्षाओं का संचालन हाईस्कूल के शिक्षकों के भरोसे है।
राजकीय इंटर कॉलेज आली वर्ष 2016 में हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकृत किया गया, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में कॉलेज में अध्ययनरत 50 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्य डीएल रड़वाल का कहना है कि प्रवक्ताओं की कमी के चलते इंटर के साथ ही हाईस्कूल स्तर की कक्षाओं का पढ़ाई भी बाधित हो रही है। पीटीए अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने शीघ्र प्रवक्ताओं की नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी का कहना है कि प्रवक्ता के पदों के रिक्त होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी स्थानांतरण सूची जारी होनी है, जिसमें विद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती के मांग की गई है।